एलजी के प्रमुख सचिव व श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड के सीईओ नीतीश्वर कुमार ने पहलगाम में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों व श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं का मौके पर जायजा लिया। उन्होंने ट्रांजिट व बेस कैंप, हाल्टिंग स्टेशन तथा यात्रा मार्ग पर मिलने वाली सुविधाओं को पुख्ता करने को कहा। नुनवान बेस कैंप का दौरा भी किया।
प्रमुख सचिव ने श्रद्धालुओं को उचित स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की आवश्यकता पर बल देते हुए उनके लिए क्वारंटीन और आइसोलेशन सेंटर भी बनाने को कहा। इसके साथ ही दुर्गम इलाकों में वेंटिलेटर की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। यात्रियों की मदद के लिए लगाए जाने वाले सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों को यूनिफार्म में रहने की हिदायत दी।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: डीडीसी अध्यक्षों को सुरक्षा के लिए मिलेंगे पुलिस जवान और सरकारी वाहन
सिम कार्ड व अन्य जरूरी सामान के लिए विशेष कियोस्क स्थापित करने को कहा। यात्रा अधिकारी डीसी अनंतनाग डॉ. पीयूष सिंगला ने सुरक्षा, आवास, स्वास्थ्य, खानपान, पानी तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान मंडलायुक्त पीके पोले, सहायक यात्रा अधिकारी मुश्ताक अहमद सिमानी तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।