प्रतिनिधित्व के बिना कोई कर स्वीकार नहीं- उमर अब्दुल्ला
नेका उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि प्रतिनिधित्व के बिना कोई कराधान स्वीकार नहीं है। जम्मू कश्मीर में लोगों को प्रस्तावित संपत्ति कर सहित राज्य करों का भुगतान क्यों करना चाहिए, हमारी सरकार कैसे चल रही है, जम्मू कश्मीर के निर्णय लेने में हमारी कोई भूमिका नहीं है। हमसे राजभवन के सभी अन्यायपूर्ण निर्णयों के मूकदर्शक बने रहने की अपेक्षा की जाती है।
यह नया जम्मू-कश्मीर है - विकार रसूल
यह नया जम्मू-कश्मीर है प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने लोगों पर संपत्ति कर लगाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा यह नया जम्मू-कश्मीर है। जहां लोग पहले ही महंगाई, बेरोजगारी व शून्य व्यावसायिक गतिविधियों के कारण अपना घर चलाने में असमर्थ हैं। विकार रसूल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस।
सदन की बैठक बुलाकर लागू करेंगे- मेयर
आने वाले तीन से चार दिनों में सदन की विशेष बैठक बुलाई जाएगी। सभी पार्षदों से इसे लागू करने पर राय ली जाएगी। गरीबों के हकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा और इसे लागू करवाया जाएगा। - राजिंदर शर्मा, मेयर, जम्मू।