फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: शोपियां में भाजापा सरपंच के संदिग्ध हत्यारे लश्कर आतंकी की संपत्ति कुर्क

Thu, 23 May 2024 12:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

चोटीपोरा का रहने वाला दहशतगर्द आबिद रमजान शोपियां में हुई सभी आतंकी वारदातों में शामिल बताया जा रहा है। दहशतगर्द आबिद लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष डिवीजनल कमांडर माना जा रहा है। 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षाबलों ने भाजपा के पूर्व सरपंच एजाज अहमद शेख की हत्या में शामिल लश्कर-ए-ताइबा के एक संदिग्ध आतंकी के मकान को कुर्क कर लिया। चोटीपोरा का रहने वाला दहशतगर्द आबिद रमजान शोपियां में हुई सभी आतंकी वारदातों में शामिल बताया जा रहा है। यह कार्रवाई कुलगाम स्थित एनआईए की विशेष अदालत के आदेश पर की गई है।

विज्ञापन


दहशतगर्द आबिद लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष डिवीजनल कमांडर बताया जा रहा है। जिस मकान को कुर्क किया गया है उसकी कीमत कई लाख बताई जा रही है। यह दो मंजिला रिहायशी आवास है। 

मालूम हो कि18 मई को आतंंकियों ने शोपियां जिले के हीरपोरा गांव में रात लगभग साढ़े 10 बजे भाजपा के पूर्व सरपंच एजाज अहमद शेख के घर में घुस कर उसकी हत्या कर दी थी। एजाज को एके 47 राइफल की सात से आठ गोलियां लगी थीं। फायरिंग करने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें