फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: जमीनी विवाद में प्रापर्टी डीलर पर हमला, आरोपी फरार, हमलावरों पर FIR दर्ज

Wed, 01 Jan 2025 10:34 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जमीनी विवाद के चलते फ्लाएं मंडाल में प्रापर्टी डीलर करण सिंह पर छह हमलावरों ने हमला किया, पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मारपीट में प्रापर्टी डीलर घायल हो गया। प्रहलादपुर निवासी करण सिंह पर फ्लाएं मंडाल क्षेत्र में हमलावरों ने हमला किया। हमले की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घायल जीएमसी में भर्ती है। सूचना पाकर जीएमसी पहुंची पुलिस टीम को दिए बयान में करण सिंह ने बताया कि रविवार के दिन 6 हमलावरों ने घर के बाहर रास्ता रोक लिया। वे लोग कार में थे।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि कार से उतरते ही इनमें से एक ने हवा में फायरिंग भी की।बाकी वाले उसे बुरी तरह से डंडों, लातों घूसों से पीटने लगे। जब तक वह किसी को मदद के लिए बुलाता, तब तक आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद उसने अपने पिता को वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पिता ने अस्पताल पहुंचाया। करण ने हमलावरों के पुलिस को नाम भी बताए हैं। सतवारी थाना प्रभारी सुशील शर्मा का कहना है कि घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में छह लोगों के नाम बताए हैं। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें