फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: ट्यूशन, वार्षिक व ट्रांसपोर्ट फीस के अलावा अन्य कोई शुल्क नहीं ले सकते निजी स्कूल

Wed, 24 Apr 2024 01:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

निजी स्कूल बिना फीस निर्धारण समिति की मंजूरी के तय फीस से ज्यादा नहीं ले सकते हैं। हर तीन साल बाद निजी स्कूलों को अपनी फाइल समिति को देनी होती है, जिसमें उन्हें अपना खर्च, राजस्व, स्टाफ की संख्या, उनके वेतन, स्कूल में सुविधा और ऑडिट रिपोर्ट की जानकारी देनी होती है।
विज्ञापन
स्कूल जाते हुए विद्यार्थी (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीस निर्धारण समिति के चेयरमैन सुनील हाली ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में निजी स्कूल ट्यूशन, वार्षिक और ट्रांसपोर्ट फीस के अलावा अन्य कोई शुल्क नहीं ले सकते हैं। निजी स्कूल अभिभावकों से दाखिला फीस नहीं ले सकते हैं, क्योंकि इस फीस को लेने पर रोक है।

विज्ञापन


हाली ने मंगलवार को यहां प्रेसवार्ता में कहा, निजी स्कूल बिना फीस निर्धारण समिति की मंजूरी के तय फीस से ज्यादा नहीं ले सकते हैं। हर तीन साल बाद निजी स्कूलों को अपनी फाइल समिति को देनी होती है, जिसमें उन्हें अपना खर्च, राजस्व, स्टाफ की संख्या, उनके वेतन, स्कूल में सुविधा और ऑडिट रिपोर्ट की जानकारी देनी होती है। इसकी जांच के बाद किसी भी स्कूल की फीस या वार्षिक शुल्क बढ़ाया जाता है। 

फीस निर्धारण समिति के चेयरमैन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत ये सभी खर्च निकालने के बाद स्कूल को विकास के लिए एक से 15 फीसदी तक अतिरिक्त राशि देनी पड़ती है। यह राशि हर स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर अलग-अलग होती है। उन्होंने कहा, हमार लक्ष्य रहता है कम से कम फीस बढ़ाई जाए। पहले कुछ स्कूलों की फीस कम की गई थी, लेकिन उन्होंने हाईकोर्ट से इस पर स्टे ले लिया, जिसके बाद वे अपनी मर्जी की फीस वसूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल और अभिभावकों को बोझ नहीं पड़े, इसको देखते हुए एफएफआरसी चलती है।
विज्ञापन


अभिभावक नहीं आते शिकायत करने

चेयरमैन ने कहा कि जिस भी स्कूल की फीस तय की जाती है। उसमें प्रावधान रखा जाता है कि अभिभावकों को अगर इससे कोई आपत्ति है तो एफएफआरसी में शिकायत कर सकते हैं, लेकिन विडंबना है कि हमारे पास एक भी शिकायत नहीं मिली है। कुछ लोग खुद से नेता बनकर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन ऐसे लोगों के पास तथ्य नहीं हैं। अभिभावक स्कूल में एसोसिएशन बनाएं, ताकि स्कूलों की मनमानी को हम रोक सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें