फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सांबा में मारे गए घुसपैठिए के शव का पोस्टमार्टम, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कड़ी चौकसी के साथ गश्त

Sat, 03 Jun 2023 03:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सांबा

सार

सांबा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर वीरवार को सुरक्षाबलों ने एक घुसपैठिए को मार गिराया था। इसके बाद पूरे इलाके में कड़ी चौकसी के साथ गश्त तेज कर दी गई है। 
विज्ञापन
सांबा बॉर्डर में गश्त करते बीएसएफ के जवान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांबा जिले की भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के मंगु चक क्षेत्र में वीरवार को मारे गए घुसपैठिए के शव पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस के अनुसार शव को 72 घंटे तक शवगृह में रखा गया था। शनिवार को डॉक्टरों की टीम ने उसका पोस्टमार्टम किया। इसके बाद उसे दफनाया  दिया गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि वीरवार सुबह मंगु चक की जब्बार पोस्ट के सामने बीएसएफ के जवानों ने जीरो लाइन के निकट कुछ हलचल देखी। जवानों को लगा कि कोई व्यक्ति जीरो लाइन को पार कर भारतीय सीमा में घुस आया है। जब तारबंदी के निकट पहुंचा तो जवानों ने उसे ललकारा, लेकिन वह रेंगता हुआ तारबंदी के निकट आने का प्रयास कर रहा था।

इस पर जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी और उसे ढेर कर दिया। सुबह बीएसएफ के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पाकिस्तानी रेजरों से संपर्क कर उन्हें सुचित किया।

 

लेकिन, पाकिस्तानी रेजरों ने शव लेने से इंकार कर दिया। रक्षा सूत्रों के अनुसार घुसपैठ के प्रयास को नाकाम करने के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें