फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: आतंकवाद के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, बडगाम में लश्कर मददगार की संपत्ति जब्त

Mon, 29 Jan 2024 05:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुलिस ने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में एक आतंकवाद मददगार की संपत्ति कुर्क की। बडगाम के रूडबुघ मगाम के अब सलाम मीर के बेटे मोहम्मद रमजान मीर के आवासीय घर को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
बडगाम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में पुलिस का आतंकवाद के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस ने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में एक आतंकवाद मददगार की संपत्ति कुर्क की।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बयान में कहा कि बडगाम के रूडबुघ मगाम के अब सलाम मीर के बेटे मोहम्मद रमजान मीर के आवासीय घर को जब्त किया गया है। रमजान मीर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मददगार है और ओजीडब्ल्यू के तौर पर आतंकियों के काम कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला था रमजान मीर ने इस संपत्ति को आतंकवाद की आय के रूप में अर्जित किया था, जिसका इस्तेमाल जानबूझकर आतंकवादियों को शरण देने के लिए किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें