फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग में जल्द हो सकता है बड़े फेरबदल, डीआईजी से एसपी स्तर के तबादलों की तैयारी

Sun, 22 Sep 2019 08:00 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस महकमे में जल्द ही बड़े स्तर पर फेरबदल होने की तैयारी है। इसमें डीआईजी से एसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले होंगे। लंबे समय से उक्त अधिकारियों के तबादले नहीं हुए हैं। कई पद खाली भी पड़े हैं। इस समय जम्मू, सांबा और कठुआ रेंज के डीआईजी का पद एक माह से अधिक समय से खाली पड़ा है। राजोरी-पुंछ के डीआईजी को इसका अतिरिक्त पदभार दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गृह विभाग और राज्यपाल प्रशासनिक परिषद के बीच अधिकारियों के तबादलों को लेकर मंथन चल रहा है। कुछ समय बाद रियासत में बीडीसी चुनाव, 31 अक्तूबर के बाद जम्मू कश्मीर और लद्दाख पूर्ण रूप से केंद्र शासित प्रदेश बनेगा और फिर जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इन तमाम मुद्दों को ध्यान में रखकर अधिकारियों की सूची बनाई जा रही है। 

ताकि अधिकारियों को दोबारा न बदलने की जरूरत पड़े। वैसे भी कई आईपीएस अधिकारी हैं, जिनके तबादले ढाई साल से अधिक समय से नहीं हुए हैं। कई अधिकारियों ने अपनी पसंदीदा जगह पर जाने का जुगाड़ भी लगाया है। वह किसी न किसी तरह से कोशिश में हैं कि उनको पसंद की पोस्टिंग मिले। कुछ आईपीएस अधिकारी हाल ही में डेपुटेशन से भी लौटे हैं। इनको भी नई जगहों पर पोस्टिंग मिल सकती है।
विज्ञापन


डेपुटेशन पर जाने की तैयारी
सूत्रों की मानें तो कुछ आईपीएस अधिकारी डेपुटेशन लेने की तैयारी में हैं। दरअसल, कुछ अधिकारियों का डेपुटेशन मंजूर हो जाना था लेकिन जम्मू कश्मीर से केंद्र ने 370 हटाकर बड़ा फैसला कर दिया। इसकी वजह से इन अधिकारियों का डेपुटेशन लटक गया। अब यह फिर से वे डेपुटेशन के जुगाड़ में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें