फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बुजुर्ग महिला को बचाने के लिए पत्थरबाजों के सामने सिपाही बन गया ढाल

Thu, 06 Jun 2019 06:22 PM IST
Pranjal Dixit विमल शर्मा, जम्मू
विज्ञापन
जवान ने पत्थरबाजी में बचाई महिला की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में हिंसक झड़पों के बीच फंसी वृद्ध महिला को बचाने के लिए पुलिस कर्मी खुद ढाल बन गया। उसकी यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। लोग उसे कश्मीर का असली हीरो बता रहे हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को सोपोर में ईद की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी। इस दौरान प्रदर्शनकारी ने सुरक्षा बलों पर अचानक पथराव करना शुरू कर दिया। इससे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सुरक्षाबलों को स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस हिंसक झड़प के दौरान जामिया मस्जिद से ईद की नमाज अता करने के बाद लौट रही बुजुर्ग बीच में फंस गई। 

लगातार हो रही पत्थरबाजी के बीच बुजुर्ग को बचाना आसान काम नहीं था। लेकिन सोपोर में तैनात एक पुलिसकर्मी ने अपनी जान पर खेलकर बुजुर्ग को बचाने के लिए खुद ढाल बन गया। पुलिस कर्मी ने बुजुर्ग को पत्थरबाजी से बचाते हुए सड़क के किनारे सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। 
विज्ञापन


इसकी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। कुछ लोगों ने ट्विटर पर पुलिस कर्मी की बहादुरी और काम की सराहना करते हुए उसे असली हीरो बताया है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे पुलिसकर्मी हैं जो कर्तव्यनिष्ठ इंसान भी हैं। वह अपना कार्य गंभीरता से करते हैं। इस प्रकार की घटना पुलिस के प्रति जनता में विश्वास कायम करती है। इसके अलावा कई लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पुलिस कर्मी को सम्मानित करने की बात कही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें