आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई को तेज करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना और अन्य सुरक्षा बलों के साथ कश्मीर घाटी में कई योजनाबद्ध कदम उठाए हैं। इसके परिणामस्वरूप पिछले एक महीने में छह आतंकी मॉड्यूल पकड़े गए। सुरक्षा बलों ने साझा प्रयासों में आतंकवादियों और उनके वर्करों पर जबरदस्त हमला किए हैं। एक महीने में 28 से ज्यादा सहयोगियों की गिरफ्तारी हुई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अवंतीपोरा पुलिस ने जिले के लडू इलाके में धमकी वाले पोस्टर लगाने वाले तीन शरारती तत्वों की गिरफ्तारी के साथ एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। उनके कब्जे से हिजबुल मुजाहिद्दीन और लश्कर ए तोएबा के धमकी भरे पोस्टर भी बरामद किए गए थे। साथ ही नारानाग इलाके से गांदरबल पुलिस ने ओजीडब्ल्यू को भी गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से हथियार बरामद किए गए।
दूसरी ओर सोपोर पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर के दस ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार कर एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। चतलोरा गुंड मलराज कर्सिंग रफियाबाद में पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ चार वर्करों को सामग्री सहित गिरफ्तार किया था। वे आम जनता को डराने और धमकाने में शामिल थे। इसी तरह लश्कर के छह वर्करों को पकड़ा गया। वे आगजनी की घटनाओं में शामिल थे और धमकी के पोस्टर को प्रकाशित कर रहे थे।
बाईपास चौराहे पर दो हैंड ग्रेनेड सहित वर्करों पकड़ा गया था। पुलवामा पुलिस ने अन्य सुरक्षा बलों के साथ चार ओजीडब्ल्यू के क्षेत्र में धमाकों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार उग्रवादी सहयोगियों के आमोद का भंडाफोड़ किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पुलवामा के अरिहाल क्षेत्र में आईईडी विस्फोट में शामिल थे।