जम्मू-कश्मीर में शनिवार को आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाया था। आतंकियों ने पावर ग्रिड पर ग्रेनेड अटैक किया। हमले में एक एएसआई शहीद हो गए थे।
बड़गाम जिले के वगूरा ग्रिड स्टेशन में आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिसमें सीआईएसएफ का एक एएसआई घायल हो गया था। हालांकि घटनास्थल पर मौजूद सर्तक संतरी ने हमला विफल कर दिया।
एएसआई राजेश कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है। शहीद जवान राजेश कुमार राजस्थान के झुंझुनूं के रहने वाले थे।