फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पुलिस को मिले इस्राइल और जर्मनी के हथियार, दीवार की ओट लिए आतंकी बिना जोखिम होंगे ढेर

Sat, 18 Feb 2023 01:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर पुलिस को घुप अंधेरे में छिपे दहशतगर्दाें का सफाया करने के लिए तीन नए हथियार मिल गए हैं। भारत निर्मित है जेन शूटएज पिस्टल, इस्राइल की टैवर एक्स-95 और जर्मनी की एमपी-5 से सुरक्षाबलों की ताकत बढ़ गई है। 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान हथियारों की ट्रेनिंग लेता हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी दीवार की ओट लेकर छिपे हों या फिर कमरे के अंदर किसी कोने की आड़ लेकर। ऑपरेशन को अंजाम देने वाले जवान फायरिंग की जद में आए बिना ही दहशतगर्दों पर सटीक निशाना लगा सकेंगे। पुलिस बेड़े में पहली बार शामिल किए गए तीन नए हथियारों में भारत निर्मित जेन शूटएज कॉर्नर पिस्टल भी शुमार है।

विज्ञापन


यह खास हथियार न सिर्फ किसी ठोस ढांचे की आड़ लेकर छिपे आतंकियों के सफाए में मदद करेगा बल्कि घुप अंधेरे में भी टारगेट को ढूंढ निकालेगा। पुलिस के जवानों को टैवर एक्स-95, एमपी-5 राइफल और जेन शूटएज पिस्टल हथियारों का प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

आतंक रोधी अभियानों में सबसे बड़ी चुनौती आबादी वाले इलाके में टारगेट को करीब जाकर खत्म करने की है। पास की रेंज से फायरिंग के दौरान किसी दीवार या फिर कोने की आड़ लेकर छिपे आतंकियों पर निशाना साधना जोखिम भरा रहता है।
विज्ञापन


भारत निर्मित जेन शूटएज कॉर्नर पिस्टल ऐसी परिस्थिति में बेहद मारक है। इसे ग्लॉक 17, ग्लॉक 19 या फिर 9एमएम ब्राउनिंग के साथ फिट किया जा सकता है। एसएसपी कुलबीर सिंह ने बताया कि इस तरह के हथियार से आतंकी रोधी अभियानों में बड़ी मदद मिलेगी।

टारगेट को चिह्नित कर उसे कम से कम गोलियों का इस्तेमाल करते हुए ढेर किया जा सकेगा। यह हथियार सभी जिलों और बटालियनों को दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, एके-47 को भी पहले से अपग्रेड कर दिया गया है।

जेन शूटएज कॉर्नर पिस्टल : पिस्टल के ऊपर हाई रेजोल्यूशन का लो लाइट इंफ्रारेड कैमरे के अलावा इंफ्रारेड रोशनी, लाल रंग का बिंदू और टेक्टिकल टॉर्च लगी है। इसे अन्य हथियारों के साथ लगाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

टैवर एक्स-95 राइफल: बेहद मारक इस हथियार को माइक्रो, एमटीएआर और एमटीएआर-21 भी कहा जाता है। इस्राइल निर्मित यह राइफल कई अन्य हथियारों से ज्यादा सटीक निशाना लगाने में सक्षम है।

एमपी-5 राइफल: जर्मनी में निर्मित यह राइफल 40 देशों में सब मशीन गन के तौर पर इस्तेमाल की जा रही है। आतंकियों के खिलाफ अभियानों को अंजाम देने में यह राइफल भी कारगर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें