जम्मू पुलिस ने एक बुजुर्ग को 13 साल बाद उसके परिवार से मिलाया। 13 साल पहले तेलंगाना के रहने वाले किरती मलाय अपने परिवार से बिछड़कर जम्मू पहुंच गए थे। इसके बाद उनका मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया। पुलिस का कहना है कि पलांवाला क्षेत्र के कुछ लोगों ने बुजुर्ग के क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घूमने पर विरोध जताया।
जब पुलिस ने बुजुर्ग को पकड़ा और पूछताछ की तो वह हिंदी में बात नहीं कर पा रहा था। उनकी बोली से पुलिस को पता लगा कि वह दक्षिण भारत से हैं। पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच की और बुजुर्ग के परिवार का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने परिवार से बात की और उन्हें जम्मू बुलाया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।