फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली एक और सफलता, आतंकी जाकिर पकड़ा गया

Fri, 12 Jun 2020 10:35 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
लश्कर का आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शोपियां में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। यहां लश्कर का एक आतंकी गिरफ्तार किया गया है। इस आतंकी की पहचान जाकिर अहमद खान के रूप में हुई है। पकड़े गए आतंकी के पास से एक पिस्टल और भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद हुआ है। उससे पूछताछ की जारी है। इस आतंकी के पकड़े जाने के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना भी जताई जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में एक आतंकी के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर सेना की 1-आरआर, एसओजी जानीपोरा ने अभियान शुरू किया। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने उक्त आतंकी को पकड़ने में सफलता पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें