फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती से पहले मालामाल होगा JK पुलिस महकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कई साल बाद पुलिस महकमे में होने वाली भर्ती के पहले ही पुलिस महकमा मालामाल हो जाएगा। इसका लाभ जम्मू कश्मीर बैंक को भी मिलेगा। सूत्रों की मानें तो विभाग ने साढ़े चार लाख आवेदन फार्म देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन


अब तक 75 हजार आवेदन जमा हो चुके हैं। रियासत के सभी 22 जिलों में चार हजार आवेदनों पर साढ़े चार लाख आवेदन देने पर विभाग को करीब साढ़े 13 करोड़ रुपये जाम हो जाएंगे।

जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग ने आठ साल के बाद बड़े पैमाने पर भर्ती करने की घोषणा की है। एक्जीक्यूटिव पुलिस के 1000 और आर्म्ड पुलिस के 3000 पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन


15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक आवेदन जारी करने और जमा करने की अवधि है। हर एक आवेदन 300 रुपये में दिया जा रहा है, जबकि इसके लिए 57 रुपए जेके बैंक में ड्राफ्ट जमा करने पर खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन

प‌ुल‌िस व‌िभाग ने कमाए 13 करोड़ रुपए

जम्मू जिले से 30 हजार आवेदन मिल चुके हैं। यदि साढ़े चार लाख आवेदन के लिए 300 रुपये लिए गए हैं तो विभाग के खाते में सीधे 13.5 करोड़ रुपये जमा होगा, जबकि 57 रुपये जेके बैंक ड्राफ्ट के ले रहा है।

बैंक को भी ढाई करोड़ तक का फायदा मिल रहा है। लगभग 15 करोड़ रुपये भर्ती होने से पहले ही बैंक के खाते में जमा होंगे। सभी जिलों के लिए पदों को सृजित किया गया है।

सेंट्रल भर्ती बोर्ड के चेयरमैन एल मोहांती का कहना है कि काफी साल बाद भर्ती हो रही है। युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। अब तक 75 हजार आवेदन जमा हो चुके हैं। 15 अक्तूबर तक आवेदन जमा किए जाएंगे। जितने भी आवेदन आएंगे, वे जमा होंगे, क्योंकि किसी युवा से रोजगार का हक नहीं छीना जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें