कई साल बाद पुलिस महकमे में होने वाली भर्ती के पहले ही पुलिस महकमा मालामाल हो जाएगा। इसका लाभ जम्मू कश्मीर बैंक को भी मिलेगा। सूत्रों की मानें तो विभाग ने साढ़े चार लाख आवेदन फार्म देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
अब तक 75 हजार आवेदन जमा हो चुके हैं। रियासत के सभी 22 जिलों में चार हजार आवेदनों पर साढ़े चार लाख आवेदन देने पर विभाग को करीब साढ़े 13 करोड़ रुपये जाम हो जाएंगे।
जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग ने आठ साल के बाद बड़े पैमाने पर भर्ती करने की घोषणा की है। एक्जीक्यूटिव पुलिस के 1000 और आर्म्ड पुलिस के 3000 पदों पर भर्ती होगी।
15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक आवेदन जारी करने और जमा करने की अवधि है। हर एक आवेदन 300 रुपये में दिया जा रहा है, जबकि इसके लिए 57 रुपए जेके बैंक में ड्राफ्ट जमा करने पर खर्च हो रहे हैं।