जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश में आतंकवाद खत्म नहीं हुआ है, लेकिन यह निश्चित रूप से तेजी से घट रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल महीनों में बचे हुए आतंकवादियों को खत्म करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य हिस्सों से कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं है, लेकिन ईद-उल-फितर की नमाज की अनुमति देने के बारे में अंतिम निर्णय आने वाले दिनों में संभागीय प्रशासन द्वारा लिया जाएगा। डीजीपी ने बांदीपोरा के सोनवारी में एक समारोह यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि घाटी में अब युवा प्रतियोगी परीक्षाओं और खेलों में अपना करियर बना रहे हैं। कश्मीर के लोगों ने अब शांति में योगदान दे रहे हैं।
जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख ने कहा कि पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से नकदी, आईईडी, हथियार और नशीले पदार्थ गिराने के दुश्मनों के मंसूबों को विफल करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, पैसा और नशीले पदार्थ जब्त किए हैं और इस तरह की कोशिशों को लगातार नाकाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में नशीली दवाओं के खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया है। केंद्र शासित प्रदेश में नशा मुक्ति केंद्र खोले गए हैं।