जम्मू कश्मीर के सोपोर में प्रदेश की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इलाके के एक बाग में पुलिस को आतंकी ठिकाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त बाग पर छापा मारा जहां से आतंकियों से जुड़ी कई अहम जानकारी मिली हैं। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले आतंकी वहां से फरार हो चुके थे।
बता दें कि सोपोर के एक बाग में लश्कर का आतंकी सज्जाद हैदर का ठिकाना था। यह बाग उसके मामा का बताया जा रहा है। इसी बगीचे में आतंक की तालीम दी जाती थी। पुलिस उसके एक आतंकी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।