ओजीडब्ल्यू नेटवर्क ज्यादा मजबूत
ये आंकड़े बताते हैं कि आतंकियों की तुलना में राज्य में ओजीडब्ल्यू नेटवर्क ज्यादा मजबूती के साथ सक्रिय है। जम्मू संभाग में भी इनकी सक्रियता सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, सक्रिय आतंकियों की तुलना में ओजीडब्ल्यू नेटवर्क ज्यादा घातक होता है। आमलोगों के बीच सक्रिय इन ओजीडब्ल्यू की शिनाख्त करना कठिन होता है, और ये चुपके से अपने मिशन को अंजाम दे कर बच निकलते हैं।
जम्मू-सांबा, लेह व कारगिल में कोई सक्रिय आतंकी नहीं
रिपोर्ट बताती है कि जम्मू संभाग के जम्मू और सांबा जिलों के साथ-साथ लद्दाख संभाग के लेह और कारगिल ज़िले में न तो कोई सक्रिय आतंकी है और न ही कोई ओजीडब्ल्यू नेटवर्क सक्रिय है।