फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षा में तैनात गार्ड से चली गोली, घायल

Sun, 17 Mar 2019 12:53 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में गार्ड ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाबल से गलती से गोली चलने से वह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल जहांगीर अहमद हाउसिंग कॉलोनी खानाबल अनंतनाग में तैनात था। 
विज्ञापन

 

पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल से अपनी ही राइफल से गलती से गोली चल गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।

उधर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों द्वारा विशेष पुलिस अधिकारी खुशबू जान की हत्या की निंदा की। पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा, 'मैं इस जघन्य आतंकी घटना की कड़ी निंदा करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घाटी में मौत और विनाश के दुष्चक्र का कोई अंत दिखाई नहीं देता।'

विज्ञापन


नेकां अध्यक्ष उमर फारूक ने ट्वीट किया, 'दक्षिण कश्मीर में शनिवार को एक विशेष पुलिस अधिकारी की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मैं आतंक की इस बर्बर हरकत की निंदा करता हूं तथा उनके परिवार और जम्मू-कश्मीर पुलिस के उनके सभी साथियों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं।' 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने एसपीओ खुशबू जान को शोपियां जिले के वेहिल में उनके घर पर आज दोपहर गोली मार दी थी। उन्होंने कहा कि अधिकारी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें