फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस ने दिखाई एकजुटता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर पुलिस ने कोरोना योद्घाओं के लिए पूरे प्रदेश में एकता सम्मेलन किया। पुलिस मुख्यालय जम्मू में शुरू हुए इस कार्यक्रम का नेतृत्व डीजीपी दिलबाग सिंह ने किया। उन्होंने फ्रंटलाइन में कोरोना से लड़ रहे पुलिस जवानों, डॉक्टर्स, नर्स, पैरा-मेडिकल स्टाफ, स्थानीय निकाय के कर्मियों के साथ अन्य लोगों के प्रति एकजुटता दिखाई। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डॉक्टर्स, नर्स और पैरौ-मेडिकल स्टाफ के साथ पुलिस अस्पताल जम्मू के अन्य लोगों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम जम्मू जिला पुलिस और आर्म्ड फोर्स की ओर से करवाया गया था, ताकि पूरे जम्मू कश्मीर में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रह रहे योद्घाओं का हौसला बढ़ाया जा सके। पंजाब में एएसआई हरजीत सिंह कोरोना से लड़ते हुए घायल हो गए थे। निहंगों ने उनकी कलाई काट दी थी। जम्मू कश्मीर पुलिस ने हरजीत सिंह की वीरता को भी सलाम किया। एसएसपी श्रीधर पाटिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर श्रीनगर स्थिति जिला पुलिस लाइन में भी आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के नेतृत्व में कोरोना योद्घाओं के प्रति एकजुटता दिखाई गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने अपने परिवार और अपनी सुरक्षा की चिंता किए बगैर कोरोना के खिलाफ लड़ रहे योद्घाओं का धन्यवाद भी किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व जवानों ने हाथों में प्ले कार्ड लेकर पंजाब में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की पालना करवाने में जुटे सब-इंस्पेक्टर पर हुए हमले की निंदा करते हुए उनके प्रति सहानुभूति जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें