सांबा। कोरोना की जंग को जीतने के लिए पेस्टिसाइड कारखाना एसोसिएशन भी आगे आया है। फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सरकार के प्रयास का समर्थन पर नोवेल कोरोना वायरस संकट का मुकाबला करने और प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए एसोसिएशन की ओर से 3.50 लाख रुपये का दान एसएसपी को सौंपा गया है। कीटनाशक कंपनियों की इकाइयों ने एनईएफटी लेनदेन के माध्यम से पीएम केयर्स फंड में 3.50 लाख रुपये का दान दिया है, जिससे कीटनाशक एसोसिएशन द्वारा कुल 7.00 लाख रुपये का योगदान दिया गया है। संवाद