फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईईडी निष्क्रिय करने के लिए अब जम्मू-कश्मीर पुलिस करेगी रिमोट मशीन का इस्तेमाल

Sat, 27 Jul 2019 05:07 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बम निरोधक दस्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कश्मीर में बढ़ते आईईडी धमाकों के मामलों पर राज्य पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य पुलिस ने अपने तकनीकी ढांचे में रिमोट से चलने वाले वाटर जेट डिस्पेंसर व वेपन माउंट (बम निरोधक वाहन) लाने का फैसला किया है। किसी नामी कंपनी से इसे खरीदा जाएगा। इसकी कीमत करोड़ों रुपये में हैं। इस वाहन में कई आधुनिक विशेषताएं होंगी। अब तक जम्मू कश्मीर पुलिस के बम निरोधक दस्ते के कर्मी ही कहीं पर आईईडी डिटेक्ट होने के बाद उसे निष्क्रिय करते हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इस आधुनिक सुविधाओं से लैस रिमोट ऑपरेटड व्हीकल का वजन 110 किलो के करीब होगा। जिसमें आगे और पीछे दो कैमरे लगे होंगे। यह किसी भी मौसम में दिन और रात दोनों समय काम करेगा। इसमें लगे वीडियो कैमरे तीन मीटर तक जूम किए जा सकेंगे। आठ किलो तक का वजन यह वाहन उठा सकेगा। आईईडी को दूर ले जाकर निष्क्रिय करेगा। इसके लिए एक बेस स्टेशन भी होगा। 

कश्मीर में आतंकी कर रहे आईईडी का इस्तेमाल
बीते कुछ समय से कश्मीर में सक्रिय आतंकी आईईडी का इस्तेमाल कर रहे हैं। क्योंकि इसमें आतंकियों को बहुत कम नुकसान होता है। इसलिए वह अधिक इस्तेमाल करते हैं। आईईडी डिटेक्ट करने के लिए पुलिस यह नई तकनीक इस्तेमाल करने जा रही है। 

पहली बार हमारे पास आएगा यह वाहन

विज्ञापन

"जेके पुलिस के लोगों को अभी तक कहीं भी आईईडी और बम जैसी वस्तु मिलने पर खुद जाना पड़ता है। अब पुलिस एक रिमोट से चलने वाले बम निरोधक वाहन को खरीदने जा रही है। यह पहली बार हमारे पास आएगा। क्योंकि इसकी कीमत करोड़ों रुपये में हैं, तो एक ही वाहन लाया जा रहा है। भविष्य में फंड्स उपलब्ध होने पर और वाहन खरीदे जा सकते हैं।"-मुब्बसिर लतीफी, एआईजी, पुलिस मुख्यालय 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें