जम्मू में पुलिस ने निकी तवी निवासी शरीफ हुसैन उर्फ बच्चू की 38 लाख रुपये से अधिक की चल संपत्ति जब्त की। इसमें 14.15 लाख रुपये नकद, 22.33 लाख की महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन एसयूवी और करीब 1.50 लाख रुपये की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल शामिल है।
पुलिस जांच में सामने आया कि ये सभी संपत्तियां नशा तस्करी से कमाई गई थीं। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(1) के तहत इन्हें कुर्क किया गया। पुलिस के अनुसार शरीफ हुसैन के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
वहीं, राजोरी जिले के फतेहपुर डन्ना निवासी वसीम अकरम की करीब 27 लाख की एक मंजिला रिहायशी संपत्ति भी कुर्क की गई। पुलिस का कहना है कि यह मकान भी नशा तस्करी से अर्जित धन से बनाया गया था। वसीम अकरम के खिलाफ भी जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।