जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के जारी किए पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के चलते जम्मू-कश्मीर पुलिस हाई अलर्ट पर है। ऐसे में कोई आतंकी घटना न हो इसके लिए पुलिस ने आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं। इसके साथ ही बताने वाले को ईनाम और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।
किश्तवाड़ पुलिस ने शहर के कई स्थानों पर पोस्टर लगाकर आतंकियों की खबर देने, जिंदा या मुर्दा पकड़ने पर लाखों रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
इस पोस्टर में कुल सात आतंकियों की तस्वीर शामिल हैं, जिनमें कुख्यात एचएम गुट का आतंकी मोहम्मद अमीन उर्फ जहांगीर भी शामिल है।
इसके अलावा पोस्टर में रियाज अहमद उर्फ हजारी, ओसामा बिन जावेद उर्फ ओसामा, मुद्दसिर हुसैन, तालिब हुसैन, जमालदीन और जुनेद अकरम के नाम हैं। बैनर में बताया गया है कि जो भी इनकी जानकारी देगा या पकड़ेगा उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।