फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में खुफिया जानकारी जुटाने के गुर सीखेंगे 12 जिलों के पुलिस कर्मी

Wed, 11 Sep 2019 06:15 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : फाइल, एएनआई
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में पुलिस महकमे के आठ जिलों के चुने गए एक दर्जन पुलिस कर्मी इंटेलिजेंस का बुनियादी प्रशिक्षण हासिल करेंगे। इसके लिए स्टेट इंटेलिजेंस ट्रेनिंग स्कूल मीरां साहिब में बेसिक इंटेलिजेंस कलेक्शन कोर्स आयोजित किया जा रहा है। एक हफ्ते तक चलने वाला कोर्स 16 सितंबर से शुरू होगा। 
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय में तैनात एडीजीपी (कोआर्डीनेशन) एके चौधरी की ओर से तीन दिन पहले ही यह आदेश जारी हुआ है। अवंतीपोरा से एएसआई फारूक अहमद, अनंतनाग, श्रीनगर, कठुआ, कुलगाम, सांबा, उधमपुर, रामबन, श्रीनगर से सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल शब्बीर अहमद, अब्दुल लतीफ, विकास शर्मा, मोहम्मद अशरफ, सुनील कुमार, गुलाम अली, आशिक अली, एजाज अफजल मीर, राजोरी से कांस्टेबल जमूरत खान, कुपवाड़ा से कांस्टेबल फयाज अहमद और रियासी से कांस्टेबल शेर मोहम्मद को चुना गया है। 

यह सब इस कोर्स में हिस्सा लेंगे। सूत्रों का कहना है कि संबंधित क्षेत्रों में पुलिस के सीआईडी विंग में भेजने के बाद चुने जाने वाले कर्मियों को इंटेलिजेंस के बुनियादी गुर सिखाए जाते हैं। चुने गए पुलिस कर्मी चूंकि आतंकवाद ग्रस्त जिलों से हैं, लिहाजा इन्हें अपने-अपने इलाकों से खुफिया जानकारी जुटाने में माहिर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें