फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तानी महिला को मिली भारतीय नागरिकता, 36 साल से थी सरकार से आस

Mon, 23 Dec 2019 09:30 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
पाकिस्तानी महिला को भारत की नागरिकता का प्रमाण पत्र देते उपायुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक तरफ पिछले कई दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बवाल मचा हुआ है, वहीं सोमवार को  पुंछ जिले में रहने वाली पाकिस्तानी महिला खतीजा बेगम पत्नी मोहम्मद ताज को 36 वर्ष बाद भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। 
विज्ञापन


जिला विकास आयुक्त राहुल यादव ने अपने कार्यालय में केंद्रीय गृहमंत्रालय की तरफ से जारी भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र खतीजा बेगम को सौंपा। इतने लम्बे अरसे के बाद भारतीय नागरिकता मिलने पर खतीजा बेगम, उनके पति मोहम्मद ताज और जेठ एडवोकेट मोहम्मद जमान ने केंद्र सरकार और गृहमंत्रालय का शुक्रिया अदा किया।

मोहम्मद ताज कहते हैं कि इतने सालों से हमें काफी परेशानियों का सामना कर रहा था। खतीजा को वीजे पर यहां रहना पड़ रहा था, अब नागरिकता मिलने हमारी परेशानियां काफी कम हो गई है। ताज बताते हैं कि वर्ष 1983 में अटक पाकिस्तान की रहने वाली खतीजा बेगम से उनकी पाकिस्तान में शादी हुई थी।
विज्ञापन


उसके बाद वर्ष 2000 में हमने खतीजा के लिए भारतीय नागरिकता के लिए सेक्शन 5/1 सी भारतीय नगारिकता अधिनियम 1955 के अंतरगत आवेदन किया था। जिसके आधार पर आज उसे भारतीय नागरिकता मिली है। उनके परिवार में दो बेटियां एक बेटा है।  

 
विज्ञापन

सीएए को लोग शांति से समझें
यह पूछे जाने पर की पूरे देश में नए नागरिकता कानून पर जो बवाल चल रहा है उसके बारे में आप क्या सोचते हैं तो उनका कहना है कि इस कानून को लेकर बवाल नहीं होना चाहिए बल्कि लोगों को शांति से इसके बारे में समझना चाहिए। 
 

पाकिस्तानी महिला को भारतीय नागरिकता मिलने का यह पहला मामला नहीं है। देश में समय-समय पर विभिन्न आधर पर पाकिस्तान से आए लोगों को नागरिकता दी जाती रही है। अभी भी कई और लोगों ने आवेदन कर रखा है।- राहुल यादव, जिला विकास आयुक्त, पुंछ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें