फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: खौड़ सेक्टर में LoC पर घुसपैठिया गिरफ्तार, जांच में निकला पाकिस्तानी, पुलिस कर रही पूछताछ

Tue, 14 May 2024 01:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के खौड़ सेक्टर में एक घुसपैठिया पकड़ा गया है। जांच में वह पाकिस्तान नागिरक पाया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह सीमा पार कर देश की हद में कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के खौड़ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर (एलओसी) पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जानकारी में वह मानसिक रूप से अस्थिर लग रहा है, लेकिन वह सीमा पार कर देश की हद में कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर पुलिस ने खौड़ सेक्टर के मिलां दी खुई इलाके से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान उसने अपना नाम जाकिर खान, उम्र 35 वर्ष बताई है। वह पाकिस्तान के कराची का रहने वाला है।

इस बीच खौड़ पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 23/2024 यू/एस 2/3 ईआईएमसीओ (एग्रेस एंड इंटरनल मूवमेंट ऑर्डिनेंस) दर्ज की गई है। पुलिस मामले के जानकारी कर रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें