फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : भलवाल में मिला हवाई जहाज की आकृति वाला पाकिस्तानी गुब्बारा

Wed, 17 Mar 2021 11:41 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भलवाल में मिला हवाई जहाज की आकृति वाला पाकिस्तानी गुब्बारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोट भलवाल केंद्रीय कारागार से दो किलोमीटर दूर भलवाल गांव के शिव मंदिर के पास मंगलवार सुबह हवाई जहाज जैसी आकृति वाला एक पाकिस्तानी गुबारा मिला है। गुब्बारे पर उर्दू और इंग्लिश में पीआईए (पाकिस्तानी इंटरनेशनल एयर लाइंस)लिखा हुआ था। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद इसे जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले कठुआ के हीरानगर में भी इसी प्रकार का गुब्बारा मिला था। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह राकेश कुमार बिट्टू निवासी भलवाल ने घरोटा पुलिस थाना को सूचना दी कि उनके घर के पास एक पाकिस्तानी गुब्बारा गिरा है। गुब्बारे का आकार हवाई जहाज की तरह है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : एनआईटी श्रीनगर में अब लागू होगी राजभाषा हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पुलिस मामला दर्ज करने के बाद इस बात की गंभीरता से तफ्तीश कर रही है कि गुब्बारे के जरिए सीमा पार से कोई संदेश तो नहीं भेजा गया है। हालांकि सूत्रो का कहना है कि कानाचक क्षेत्र से लगते पाक्सिातीन इलाके में मेला लगा हुआ है, संभवत: गुब्बारा वहां से आया हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें