फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब   

Fri, 13 Mar 2020 08:47 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पुंछ में पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन सघर्ष विराम का उलंघन करते हुए मेंढर सब डिवीजन के मनकोट सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशान बना कर गोले बरसाए। शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे से पाकिस्तान की ओर से शुरू गोलाबारी समाचार लिखे जाने तक जारी है। सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। गोलाबारी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे पाकिस्तान ने मनकोट सैक्टर में भारतीय सैन्य चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर पहले हैवी मशीनगनों से गोलीबारी शुरू की। कुछ ही क्षणों बाद मोर्टार से गोले बरसाने शुरू कर दिए। सेना ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना की उन चौकियों को निशाना बना कर गोले दागने शुरू कर दिए, जहां से नापाक हरकत को अंजाम दिया जा रहा था। पाकिस्तान की तरफ से की जा रही भारी गोलाबारी से उठ रहे धमाकों की आवाजें और धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा है।

गुरुवार को भी हुई थी गोलाबारी 

पाकिस्तानी सेना ने तीन महीने बाद गुरुवार को सीजफायर का उल्लंघन कर मंडी तहसील के सावजियां क्षेत्र में सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों पर गोलाबारी की। गुरुवार सुबह करीब साढे़ छह बजे शुरू हुई गोलाबारी दो घंटे तक जारी रही। इसका सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि गोलाबारी से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। लोग काफी दहशत में हैं।  
विज्ञापन


बता दें, सावजियां क्षेत्र में पाकिस्तान ने नवंबर के बाद वीरवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इसका मुख्य कारण है कि अब इस क्षेत्र में पहाड़ों पर बर्फ पिघलने लगी है। गोलाबारी की आड़ में पाकिस्तानी सेना आतंकियों की घुसपैठ कराना चाहती है, क्योंकि ये क्षेत्र घुसपैठ के लिए काफी आसान रास्ते हैं। इनसे कम समय में और कम जोखिम में कश्मीर घाटी पहुंच सकते हैं। सावजियां क्षेत्र कश्मीर घाटी के काफी करीब भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें