फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में ऑपरेशन: पुलवामा और श्रीनगर में तीन आतंकी मारे गए, मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद

Thu, 10 Mar 2022 10:04 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलवामा में आतंकियों की मौजूदगी के बाद तलाशी अभियान चलाया गया। पूरे इलाके में आवाजाही बंद कर दी गई थी। इसके अलावा श्रीनगर में भी मुठभेड़ हुई। यहां एक आतंकी मारा गया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटी में सुरक्षाबलों ने दो जगहों पर ऑपरेशन चलाया। इसमें तीन आतंकी मारे गए। पहली मुठभेड़ पुलवामा के नैना बटपोरा में हुई। इस दौरान दो आतंकी मारे गए। इलाके में तलाशी अभियान दोपहर बाद तक जारी रही। मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस को सुबह नैना बटपोरा में कुछ संदिग्धों के एकत्र होने की सूचना मिली थी।इसके बाद सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर अभियान शुरू किया। सूत्रों के मुताबिक घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी।

इसके बाद लंबे समय तक चली कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। सुरक्षाबलों ने उसके पास से हथियार मिले हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों लश्कर ए ताइबा से जुड़े हुए हैं। सुबह के समय आतंकियों के मौजूदगी के बाद पूरे इलाके को सुरक्षाबलों को घेर लिया था।
विज्ञापन


इसमें दो दहशतगर्द फंस गए थे। सुरक्षाबल उन्हें लगातार आत्मसमर्पण के लिए कहते रहे। इसके लिए उन्होंने अन्य स्थानीय लोगों की भी मदद ली। लेकिन वह नहीं माने। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी हैं।

श्रीनगर के हजरतबल इलाके में एक आतंकी मारा गया, दो भाग निकले 
श्रीनगर के हजरतबल में आतंकियों के होने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। इस बीच मौका पाकर दो आतंकी भाग निकले। उनकी तलाश के लिए अभियान चलाया गया है। आईजीपी कश्मीर ने बताया कि उनकी खोजने के लिए संयुक्त टीम लगी हुई है। 

पुलवामा में बैंक गार्ड से हथियार लूटने के लिए हमला
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने जेके बैंक के गार्ड पर हमला कर हथियार लूटने की कोशिश की। गोली लगने से घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चला रखा है। 

पुलिस ने बताया कि जिले के मुरन चौक स्थित जेके बैंक के गार्ड तहाब निवासी अब्दुल हमीद वानी को आतंकियों ने निशाना बनाते हुए शाम लगभग चार बजे फायरिंग की। इसमें वह घायल हो गया। खून से लथपथ होकर गिरने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत स्थिर बताई जा रही है। सुरक्षा बलों की ओर से संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें