औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अकादिमक सत्र 2021-22 और 23 के लिए ऑनलाइन दाखिला शुरू हो गया और पांच अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। जम्मू संभाग में 26 आईटीआई कॉलेज, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज जम्मू, गवर्नमेंट वुमन पॉलिटेक्निक कॉलेज जम्मू और वुमन परेड कॉलेज में विभिन्न ट्रेडों में कुल 6854 सीटे हैं, जबकि 14 निजी कॉलेजों में 1016 सीटें हैं।
वहीं कश्मीर में सरकारी आईटीआई कॉलेजों में 6503 और निजी कॉलेजों में 1006 सीटें हैं। आईटीआई कॉलेजों में विभिन्न ट्रेड में छह महीने से दो वर्ष की अवधि तक कोर्स हैं, जिनमें दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए है। ऑनलाइन आवेदन में सौ रुपये फीस देनी होगी।