फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में अज्ञात बीमारी से एक और बच्चे की मौत, अब तक हो चुकी हैं 12 मौतें

Thu, 30 Jan 2020 09:11 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चे - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के रामनगर में अज्ञात बीमारी से एक और बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस बच्चे का कई दिन से एसएमजीएस अस्पताल जम्मू में इलाज चल रहा था। लेकिन उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। घरवाले बच्चे को घर पर ले आए, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। अज्ञात बीमारी से मरने वाले बच्चों की संख्या 12 पहुंच गई है। 
विज्ञापन


बीएमओ रामनगर महबूब खान ने बताया कि बच्चे के परिवारवालों ने बच्चे की मौत की पुष्टि की है। पीजीआई चंडीगढ़ और लुधियाना के प्रतिष्ठित अस्पतालों के अलावा दिल्ली व पुणे की केंद्रीय स्तरीय विशेषज्ञों की टीमें अज्ञात बीमारी के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई हैं, लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची हैं।

एसएमजीएस जम्मू में दिहाड़ी गांव निवासी दो वर्षीय बच्चे को गत दिनों भर्ती कराया गया था। उसे बुखार के बाद किडनी फेल होने पर लगातार डायलिसिस पर रखा गया था, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई, जिससे घरवाले उसे खुद ही घर ले आए थे। 
विज्ञापन


अज्ञात बीमारी से बच्चों के मारे जाने से पूरे जिले में अभिभावकों में दहशत का माहौल है। लोग लाडलों के हल्के बुखार को भी गंभीरता से ले रहे हैं, हालांकि राहत यह है कि अज्ञात बीमारी के लक्षणों का नया कोई मामला सामने नहीं आया है। देश के विभिन्न हिस्सों में लेबोरेटरी में रामनगर के बच्चों और उनके संपर्क में रहने वाले अन्य बच्चों के खून, बलगम, पेशाब के नमूनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें