ऑल जम्मू-कश्मीर ओबीसी महासभा ने एक दिन के सम्मेलन का आयोजन किया। जस्टिस आरसी गांधी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान राज कुमार चलोत्रा ने प्रतिभागियों के बीच लंबे समय से लंबित मांगों के साथ एजेंडा रखा।
इसमें राज्य में ओबीसी लोगों की आबादी के अनुसार आरक्षण नियुक्ति व सरकार और व्यावसायिक शिक्षण संस्थान में चयन, निगम, विधानसभा संसद तक पंचायत स्तर से राजनीतिक आरक्षण, एसएसबी, जेकेपीएससी आदि बोर्डों में आरक्षण आदि की मांगें रखीं।
कार्यक्रम के दौरान जस्टिस आरसी गांधी ने कहा कि राज्य और केंद्र के नेता हमारे साथ रणनीति खेल रहे हैं जो बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री ने ओबीसी की मुश्किलों को हल करने की बात कही थी लेकिन इस मुद्दे पर कोई भी काम नहीं किया गया।