शहर में यातायात पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के वक्त गर्मी से बचाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। ट्रैफिक बूथ पर कर्मियों के लिए पीने का ठंडा पानी और पंखे-कूलर की व्यवस्था की जा रही है। एडीजीपी ट्रैफिक पुलिस की ओर से यह आदेश दिया गया है कि कर्मियों को पंखे-कूलर लगाकर दिए जाएं, ताकि कुछ देर के लिए वे आराम कर सकें। अकसर कर्मियों को गर्मी में धूप का सामना करना पड़ता है और पीने के पानी तक के लिए संघर्ष करना पड़ता है। कर्मियों की ओर से कई बार दरबार में मांग भी उठाई गई है।
एसएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि हर ट्रैफिक बूथ पर पानी का कैंपर दे दिया गया है, ताकि कभी भी कर्मी पानी पी सकें। इसके अलावा बूथों पर पंखे और कूलर लगवाए जा रहे हैं। एडीजीपी की ओर से इसे लेकर आदेश जारी किया गया है। कोशिश है कि जिन जगहों पर भी कर्मी तैनात हैं, वहां पर यह सुविधा पहुंचाई जाए। शहर में 20 से 25 जगहों पर बूथ स्थापित हैं, कुछ जगहों पर बूथ नहीं हैं, वहां पर भी इनका निर्माण किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- हाईवे पर सफर हुआ महंगा, जानिए जम्मू-कश्मीर में किस टोल पर देना होगा कितना टैक्स