फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जीजीएम साइंस कॉलेज में हाईटेक होगी पढ़ाई, बनेंगे नौ स्मार्ट क्लासरूम

Thu, 01 Apr 2021 01:04 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • कॉलेज में न्यू स्किल लेबोरेटरी भी बनेगी, विद्यार्थियों के लिए शुरू होगे नए कौशल विकास कोर्स
  • स्मार्ट क्लार्स रूम पर 9.93 करोड़, लेबोरेटरी पर 12 करोड़ खर्च होंगे
विज्ञापन
जीजीएम साइंस कालेज जम्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कॉलेजों में डिजिटल अैर स्मार्ट लर्निंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। विद्यार्थियों को तकनीक की मदद से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए गवर्नमेंट गांधी मेमोरियल (जीजीएम) साइंस कॉलेज में स्मार्ट क्लासरूम ब्लॉक बनाने की तैयारी है। इस पर 9.93 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें 9 क्लासरूम होंगे। इसके साथ ही कॉलेज में न्यू स्किल लेबोरेटरी ब्लॉक 12.14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जाएगी। इसमें विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कौशल कोर्स शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन

 
स्मार्ट क्लासरूम यानी ऐसा क्लासरूम जहां पर डिजिटल बोर्ड होगा, जिसे इंटरनेट से जोड़ा जा सकेगा। शिक्षक विद्यार्थियों को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से पढ़ाएंगे। लेक्चर भी रिकॉर्ड होगा, जिसे पीडीएफ के रूप में सेव कर विद्यार्थियों को भेजा जाएगा। जीजीएम साइंस कॉलेज में स्मार्ट क्लारूम तैयार होने से विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: भाजपा नेता के घर आतंकी हमला, पुलिस का एक जवान शहीद
विज्ञापन


न्यू स्किल लेबोरेटरी में विद्यार्थियों को कौशल विकास से जुड़े कोर्स पढ़ाए जाएंगे, यह पाठ्यक्रम का हिस्सा रहेगा, हालांकि विद्यार्थी इसे अलग विषय की तरह भी ले सकते हैं। कौशल विकास से जुड़े कोर्स के प्रति विद्यार्थियों को आकर्षित करने के लिए यह पहल शुरू की गई है।
विज्ञापन


कॉलेज में स्मार्ट क्लासरूम के साथ न्यू स्किल लेबोरेटरी बनेगी। इसके लिए बजट भी जारी हो गया है। स्मार्ट क्लासरूम में डिजिटल बोर्ड होगा, वहीं न्यू स्किल लेेबोरेटरी में विद्यार्थियों के लिए कौशल विकास से जुड़े नए कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। -डॉ. रविंद्र कुमार टिक्कू, प्रिंसिपल जीजीएम साइंस कॉलेज जम्मू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें