फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: अब श्रीनगर की जामिया मस्जिद में महिला और पुरुषों के साथ बैठने पर रोक, फोटोग्राफी पर भी प्रतिबंध

Sat, 17 Dec 2022 12:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

अंजुमन औकाफ ने कहा कि कश्मीर की सबसे बड़ी इबादतगाह होने के कारण जामिया मस्जिद आने वाले इसकी पवित्रता का सम्मान करें। इसके अलावा मस्जिद में जाते समय मर्यादा का पालन करें।
विज्ञापन
Jamia masjid srinagar - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बाद अब श्रीनगर की मशहूर जामिया मस्जिद परिसर में भी महिला-पुरुषों के एक साथ बैठने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही इस ऐतिहासिक मस्जिद के अंदर फोटोग्राफी के बारे में नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए प्रबंधन ने नए नियम जारी किए हैं।  

विज्ञापन


मस्जिद का प्रबंधन देखने वासी अंजुमन औकाफ ने एक बयान जारी कर कहा कि कश्मीर की इस सबसे बड़ी इबादतगाह होने के कारण जामिया मस्जिद आने वाले से अनुरोध किया जाता है कि वे इसकी पवित्रता का सम्मान करें और मस्जिद में जाते समय मर्यादा का पालन करें।

यह एक सार्वजनिक पार्क नहीं है, इसलिए फोटोग्राफी करते समय सभी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए जामा मस्जिद की कोई भी तस्वीर या वीडियो लेने से पहले अंजुमन औकाफ से अनुमति लेना जरूरी है।
विज्ञापन


लोगों को मस्जिद में खाने का सामान ले जाने से बचना चाहिए। पुरुषों और महिलाओं दोनों को मस्जिद में नमाज पढ़ते समय अपने विशिष्ट स्थान का उपयोग करना चाहिए।औकाफ ने अंजुमन प्रमुख और मीरवाइज-ए-कश्मीर मौलवी उमर फारूक पर लगाए गए प्रतिबंध को अनुचित बताते हुए उन्हें हाउस अरेस्ट रखने की निंदा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें