फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों से ट्रेनें फुल, स्लीपर बसों का किराया कई गुना बढ़ा

Mon, 10 Jun 2019 01:46 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
ट्रेनों में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण वैष्णो देवी के दर्शन करने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। क्षीर भवानी मेला और अमरनाथ यात्रा शुरू होने के कारण शहर में लोगों की भीड़ अचानक बढ़ गई है। इसका फायदा उठाते हुए कुछ बस आपरेटर यात्रियों से मनमानी पर उतर आए हैं। वह पर्यटकों से निर्धारित दर से कई गुना अधिक वसूल रहे हैं। किराया लेने वालों के खिलाफ प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। 
विज्ञापन


आलम यह है कि जम्मू से स्लीपर बस में दिल्ली तक जाने के लिए 15 सौ से दो हजार रुपये तक किराया लिया जा रहा है। जबकि सामान्य दिनों में एसी स्लीपर का  किराया 900 से 1200 रुपये रहता है। जबकि सामान्य बसों का बसों का किराया 670 रुपये है। जम्मू से दिल्ली के लिए प्रतिदिन 20 से 25 लक्जरी स्लीपर एसी बसें चलती है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट होने के कारण लोगों को मजबूरी में इन स्लीपर बसों में सफर करना पड़ता है। 

दस फीसदी तक बढ़ाया किराया
कुछ आपरेटर्स ने साधारण बस के किराए में दस प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है। रविवार को बस स्टैंड कुछ बस आपरेटर्स ने जम्मू से दिल्ली तक 15 सौ स्लीपर और 12 सौ सीट के किराए तक वसूल लिए। जम्मू से दिल्ली के लिए जम्मू-कश्मीर परिवहन निगम की कोई स्लीपर बस नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें