फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: दस जिलों में कोरोना का कोई नया केस नहीं, चौबीस घंटे में सिर्फ 54 नए संक्रमित मिले

Mon, 28 Feb 2022 02:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अब सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर केवल 788 रह गई है। कोरोना के 54 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना जांच करती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण में काफी सुधार आया है। प्रदेश के 10 जिलों में बीते 24 घंटों में कोई नया संक्रमित मरीज सामने नहीं आया। सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर केवल 788 रह गई है। कोरोना के 54 नए मामलों की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


137 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश में 55509 कोविड टेस्ट किए गए। इनमें 54 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 30 लोग संक्रमित पाए गए। उधमपुर में एक, डोडा में तीन, कठुआ में दो, किश्तवाड़ में दो लोग संक्रमत पाए गए हैं। 

कश्मीर के श्रीनगर जिले में नौ, बारामूला में तीन, कुपवाड़ा में दो, बांदीपोरा में दो लोग संक्रमित मिले हैं। कुल मिलाकर प्रदेश के बीस जिलों में से दस जिलों में कोई नया मामला नहीं आया है। जिन जिलों में नया मामला नहीं मिला है।

उनमें कश्मीर संभाग के बडगाम, पुलवामा, अनंतनाग, गांदरबल, कुलगाम और शोपियां शामिल हैं। वहीं, जम्मू संभाग के चार जिलों में पुंछ, रामबन, रियासी, सांबा में कोई नया मामला नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें