फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terror Funding: जम्मू-कश्मीर में एनआईए की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी, सीमापार व्यापार और टैरर फंडिंग मामले में हो रही कार्रवाई

Thu, 16 Jun 2022 10:11 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, श्रीनगर

सार

एनआईए ने इससे पहले बुधवार को भी घाटी में चार जगहों पर छापामारी की। इसमें बारामुला जिले में तीन और कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में एक जगह पर क्रॉस एलओसी ट्रेड से जुड़े कारोबारियों के आवास तथा ठिकानों पर छापा मारा गया था।
विज्ञापन
एनआईए ने गुरुवार को भी जम्मू-कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रॉस एलओसी ट्रेड के जरिये टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी घाटी में विभिन्न स्थानों पर छापामारी की। सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने बारामुला के सांगरी कॉलोनी समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। श्रीनगर-मुजफ्फराबाद ट्रेड के व्यापारियों से संबंधित ठिकानों पर लगातार दूसरे दिन छापेमारी हुई।

विज्ञापन


इस तरह का कारोबार 2008 में बारामुला जिले के उड़ी के सलामाबाद तथा पुंछ जिले के चक्कां-दा-बाग में स्थित दो व्यापार सुविधा केंद्रों (टीएफ सी) के माध्यम से शुरू किया गया था।  एनआईए ने 16 दिसंबर 2016 को मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

घाटी में दहशत फैलाने के लिए किया जा रहा रकम का इस्तेमाल

इसके बाद 18 अप्रैल 2019 को क्रॉस एलओसी ट्रेड के जरिये टेरर फंडिंग की शिकायतों के बाद कारोबार को निलंबित कर दिया गया था। सूत्रों के अनुसार ऐसी रिपोर्ट आ रहीं थीं कि सीमापार से कुछ लोग अवैध हथियारों, नशीले पदार्थों व फर्जी मुद्रा की तस्करी कर रहे हैं। सीमापार से आने वाली रकम का इस्तेमाल घाटी में दहशत फैलाने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें