जम्मू। 32वीं जम्मू-कश्मीर यूटी वॉलीबाल चैंपियनशिप का आगाज वीरवार को एमए स्टेडियम में हुआ। पहले दिन पुरुष वर्ग में कुल 15 मुकाबले खेले गए, जिसमें जम्मू, सांबा और रामबन की टीमों ने दो-दो मुकाबले जीते। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 25 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें 16 लड़कों और 9 लड़कियों की टीमें हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन 22 मुकाबले खेले गए। एम स्टेडियम स्थित वॉलीबाल कोर्ट में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारांभ सेक्रेटरी स्पोर्ट्स काउंसिल नुजहत गुल ने किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा।
प्रतियोगिता में पहला मुकाबला जम्मू और पुंछ के बीच में हुआ, जिसमें जम्मू ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम किया। इसके बाद हुए मुकाबलों में राजोरी ने अनंतनाग को 2-0, सांबा ने कुपवाड़ा को 2-0, बारामुला ने श्रीनगर को 2-0, पुलवामा ने शोपियां को 2-0, रामबन ने कुलगाम को 2-0, उधमपुर ने बडगाम को 2-0, कठुआ ने बांदीपोरा को 2-0, जम्मू ने पुलवामा को 2-1, राजोरी ने कुलगाम को 2-0, सांबा ने उधमपुर को 2-0, रामबन ने अनंतनाग को 2-0, पुंछ ने शोपियां को 2-0, कुपवाड़ा ने बडगाम को 2-1 से हराया। महिला वर्ग में कड़े मुकाबले देखने को मिले। पहले मुकाबले में सांबा ने उधमपुर को 2-0, श्रीनगर ने पुंछ को 2-1, कठुआ ने कुपवाड़ा को 2-0 और उधमपुर ने बारामुला को 2-0 से हराया।
--
स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव को सम्मानित किया
जम्मू। जम्मू और कश्मीर ताइक्वांडो एसोसिएशन (जेकेटीए) ने स्पोर्ट्स काउंसिल की पहली महिला सचिव, नुजहत गुल को सम्मानित किया। जेकेटीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसएम बाली के साथ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, कोच, रेफरी, अतुल पनगोत्रा ने नुजहत को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
--
दो दिवसीय गर्ल्स वॉलीबाल चैंपियनशिप संपन्न
जम्मू। सेना की तरफ से उत्तरी कश्मीर के बारामुला में आयोजित अंतर स्कूल गर्ल्स वॉलीबाल प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। टोरल बटालियन ने पीर पंजाल ब्रिगेड के बैनर तले इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जिसमें पांच स्कूलों से 50 छात्राओं ने भाग लिया।