फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 तक कोविड टीके की पहली डोज का 100 फीसदी लक्ष्य पूरा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मुख्य सचिव डा. अरुण कुमार मेहता ने संभागीय और जिला प्रशासनों से सभी पात्र आबादी को पहली खुराक के 100 फीसदी लक्ष्य को 15 अक्तूबर तक पूरा करने को कहा है। कोविड टीकाकरण के बेहतर परिणाम के लिए चिकित्सा और पैरा मेडिकल स्टाफ के युक्तिकरण का सुझाव दिया गया। आगामी त्योहारी सीजन में कोविड उचित व्यवहार (कैब) और कोविड एसओपी को सख्ती से लागू किया जाए। प्रर्तन एजेंसियां कोविड प्रोटोकाल को सख्ती से लागू करने के साथ जुर्माना प्रक्रिया तेज करें। मुख्य सचिव ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड प्रबंधन की समीक्षा की।
विज्ञापन

मुख्य सचिव को बताया गया कि प्रदेश में प्रति दस लाख आबादी पर 1210920 कोविड परीक्षण किए जा रहे हैं और सकारात्मकता दर 0.21 फीसदी है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर प्रति मिलियन आबादी पर 421449 और सकारात्मकता दर 1.49 फीसदी है। प्रदेश में अब तक एक करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण होचुका है। मुख्य सचिव ने श्रीनगर में दैनिक आधार पर सकारात्मकता दर में कमी लाने के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा की। उन्होंने जिला प्रशासनों से टीकाकरण को गति देते हुए घर घर अभियान, सप्ताह भर चलने वाला अभियान आदि पर जोर दिया। प्रदेश के बचे हुए क्षेत्रों में आने वाले सप्ताह में समर्पित टीकाकरण अभियान चलाया जाए। इसमें वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति को सुनिश्चित बनाया जाए। विभाग को सलाह दी गई कि नियंत्रण कक्ष के कुछ कर्मचारियों को उनके मूल स्थान या टीकाकरण की कमी का सामना करने वाले क्षेत्रों में कर्मचारियों के युक्तिकरण के एक हिस्से के रूप में लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें