फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर कोविड केयर सेंटर से दो कोरोना संक्रमित फरार, ,सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की मांग

Wed, 19 May 2021 02:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

  • बीएमओ ने पुलिस में मामला दर्ज कराया
  • कोविड केयर सेंटरों पर पुलिस की तैनाती बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने का आग्रह
विज्ञापन
jk police - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेंढर स्थित कोविड केयर सेंटर से दो कोरोना संक्रमित फरार हो गए हैं। इसके बारे में जानकारी मिलने पर ब्लाक मेडिकल अधिकारी डॉक्टर परवेज अहमद खान ने मेंढर थाने में शिकायत करने के साथ ही पुलिस से डिजास्टर मैनेजमैंट एक्ट में मामला दर्ज करने का आग्रह किया है। साथ ही कोविड केयर सेंटरों पर पुलिस की तैनाती बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने का भी आग्रह किया है। मेंढर कोविड केयर सेंटर से फरार होने वाले संक्रमितों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को मेंढर स्थित एक कोविड केयर सेंटर से दो कोरोना संक्रमित फरार हो गए। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दो लोगों के फरार होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

मामले की पुष्टि करते हुए ब्लाक मेडिकल अधिकारी डॉ. परवेज अहमद खान का कहना है कि जैसे ही मुझे जानकारी मिली तो पुलिस को जानकारी देने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। क्योंकि यह जानबूझ कर महामारी फैलाने जैसे अपराध का मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें