फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः रेल कर्मियों के लिए बारामुला-बनिहाल के बीच सोमवार से चलेगी ट्रेन

Sun, 19 Jul 2020 03:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बनिहाल रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कश्मीर में रेल कर्मियों के लिए सोमवार से विशेष ट्रेन चलाए जाने की संभावना है। रेलवे की ओर से जारी की गई एक नोटिफिकेशन में संबंधित अधिकारियों को इस ट्रेन सर्विस के लिए सुरक्षाबल मुहैया करवाने को कहा गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः चूल्हे के पास पड़ी लाशें देख सिहर उठा पुंछ, अधपकी रोटी और शरीर के चिथड़े बयां कर रहे थे पाक की कायरता

दस्तावेज में लिखा गया है कि रेलवे स्टाफ  के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को बडगाम से बनिहाल के बीच ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन बडगाम से सुबह आठ बजे निकलेगी और दस बजे बनिहाल पहुंचेगी। वापसी में बनिहाल से दोपहर तीन बजे निकलेगी और पांच बजे बडगाम पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बडगाम से बारामुला के बीच चलेगी। यह ट्रेन बडगाम से सुबह आठ बजे निकलेगी और नौ बजे बारामुला पहुंचेगी। जबकि वापस बारामुला से शाम शाम बजे निकलेगी और पांच बजे बडगाम पहुंचेगी। बारामुला और बनिहाल के बीच चलने वाली रेल सर्विस को 23 मार्च को सस्पेंड किया गया था।

यह भी पढ़ेंः पर्यटकों के लिए कल से खुलेंगे जम्मू-कश्मीर के द्वार, बेहद खूबसूरत हैं घाटी के ये स्थान

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें