कश्मीर में रेल कर्मियों के लिए सोमवार से विशेष ट्रेन चलाए जाने की संभावना है। रेलवे की ओर से जारी की गई एक नोटिफिकेशन में संबंधित अधिकारियों को इस ट्रेन सर्विस के लिए सुरक्षाबल मुहैया करवाने को कहा गया है।
दस्तावेज में लिखा गया है कि रेलवे स्टाफ के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को बडगाम से बनिहाल के बीच ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन बडगाम से सुबह आठ बजे निकलेगी और दस बजे बनिहाल पहुंचेगी। वापसी में बनिहाल से दोपहर तीन बजे निकलेगी और पांच बजे बडगाम पहुंचेगी।
वहीं मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बडगाम से बारामुला के बीच चलेगी। यह ट्रेन बडगाम से सुबह आठ बजे निकलेगी और नौ बजे बारामुला पहुंचेगी। जबकि वापस बारामुला से शाम शाम बजे निकलेगी और पांच बजे बडगाम पहुंचेगी। बारामुला और बनिहाल के बीच चलने वाली रेल सर्विस को 23 मार्च को सस्पेंड किया गया था।