फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रैशर हॉर्न लगे वाहनों पर कार्रवाई, 78 के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। ट्रैफिक पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। रविवार को प्रेशर हॉर्न लगी बसों और अन्य वाहनों के चालान काटे। साथ ही जिनके पास दस्तावेज नहीं थे, उन पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को कुल्लिया में नाका लगा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा। इस दौरान 78 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। उनके चालान काटे गए। प्रैशर हार्न भी उतारे गए। इंस्पेक्टर खुशवंत सिंह की देखरेख में लगाए नाके से गुजरने वाले हर वाहन की जांच की गई।
इंस्पेक्टर खुशवंत सिंह ने कहा कि लोगों ने शिकायत की थी कि कुछ वाहन चालकों ने प्रैशर हॉर्न लगाए हुए हैं। इनसे हादसे होने का डर है। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रविवार को कुल्लिया में नाका लगाकर कार्रवाई की। उन्होंने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने को कहा। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चार पहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने की अपील की। साथ ही कहा कि वाहनों में प्रेशर हार्न न लगाएं और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें