फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: जंगल में बड़े पत्थरों की ओट में बनाया था आतंकी ठिकाना, पुलिस ने किया ध्वस्त, सात IED बरामद

Sun, 10 Mar 2024 01:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ में उग्रवादी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है। जंगली इलाके में बनाए गए ठिकाने से सात आईईडी व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम ने आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया है।

विज्ञापन
पुंछ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला पुंछ के जंगली क्षेत्र में रविवार को पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने आतंकवादियों के ठिकाने का पर्दाफाश किया है। सुरक्षाबलों ने ठिकाने से सात आईईडी और और एक वायरलेस सेट बरामद किया है। साथ ही आसपास के इलाके को घेर कर तलाशी अभियान भी चलाया गया।

विज्ञापन


पुंछ के सुरनकोट के जंगली इलाके में रविवार को सेना की 16 आरआर, एसओजी, एसएचओ सुरनकोट मुख्तियार अली की टीम ने एक विशेष इनपुट पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जंगल के बीच बड़े पत्थरों की ओट में आतंकी ठिकाने का पता चला। मौके से सात आईईडी और एक वायरलेस सेट, कंबल व अन्य सामग्रियां मिली हैं। पुलिस ने इस जखीरे को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अधिकारियों कहना है कि कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि इस ठिकाने का इस्तेमाल दो दशक पहले क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों द्वारा किया गया था।

सोपोर में आतंकी ठिकाना ध्वस्त

इससे पहले शनिवार को सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया है। यहां से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। आतंकी ठिकाना कब्रिस्तान में बनाया गया था।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने सूचना के आधार पर बोमई सोपोर के गांव लोगरिपोरा में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक कब्रिस्तान में जमीन के नीचे बनाया गया आतंकी ठिकाना मिला। यहां से एक पिस्तौल, 2 मैगजीन, 2 पाउच, कुछ जिंदा कारतूस के अलावा अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने हथियार और गोला बारूद कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें