फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कर्मियों के संक्रमित पाए जाने के बाद बैंक शाखा बंद की

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बाजाबाई की जेएंडके ग्रामीण बैंक की शाखा के दो कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शाखा को बंद कर दिया गया। संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग तेज कर दी है। सुंदरबनी के विभिन्न बैंकों में कार्यरत कर्मचारियों की टेस्टिंग की गई। इसमें जेएंडके ग्रामीण बैंक की बाजाबाई शाखा के दो कर्मचारी संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

वहीं उपजिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपजिला सुंदरबनी के विभिन्न ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में 390 के करीब लोगों के टेस्ट किए गए। इसमें 21 संक्रमित पाए गए। सभी संक्रमितों को घरों में क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें