फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे ट्रांसपोर्टर, 24 से नहीं चलेगी बसें-मेटाडोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। यात्री किराये में वृद्धि, लॉकडाउन की अवधि के दौरान टोकन व पैसेंजर टैक्स माफ करने की मांग को लेकर प्रदेश के ट्रांसपोर्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। 24 फरवरी से ट्रांसपोर्टर प्रदेशव्यापी हड़ताल पर जाएंगे, जिसमें बसें, मेटाडोर व अन्य यात्री वाहन नहीं चलेंगे। शनिवार को ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेल्फेयर एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन

अपनी मांगों के समर्थन में ट्रांसपोर्टर छह जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल पर गए थे। विभाग और सरकार के आश्वासन के बाद ट्रांसपोर्टरों न हड़ताल वापस ले ली थी। अब इस बार ट्रांसपोर्टरों ने अनिश्चितकाल हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। यानी कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, हड़ताल जारी रहेगी। शनिवार को हुई एसोसिएशन की बैठक में सदस्यों ने कहा कि हम नहीं चाहते कि आम लोगों को परेशानी हो, लेकिन सरकार के रवैये के कारण गाड़ियां चलाना मुश्किल हो गया है। अप्रैल 2018 के बाद से यात्री किराये में वृद्धि नहीं हुई है, उस समय डीजल की कीमत 65 रुपये लीटर थी, लेकिन आज डीजल की कीमत 82 रुपये तक पहुंच गई है।
--
यात्री वाहन बंद होने से बढ़ेगी परेशानी
ट्रांसपोर्टरों ने 24 से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इससे आम लोगों के साथ स्कूल और कॉलेज के छात्रों को बड़ी परेशानी होगी। 27 से जेकेएसएसबी की ओर से चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए लिखित परीक्षा शुरू हो रही है। वहीं वर्तमान में जम्मू के सुंजवां में आर्मी की भर्ती रैली चल रही है जो छह मार्च तक चलेगी। ऐसे में यात्री वाहनों के बदं होने से युवाओं को काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें