फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एलजी ने लद्दाख में स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड वितरित किए

विज्ञापन
एलजी स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड वितरित करते हुए। संवाद - फोटो : ladakh news
विज्ञापन
लेह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से लांच की गई स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कारगिल के ऑडिटोरियम हॉल में देखा गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली इस कार्यक्रम में भाग लिया और देश के विभिन्न हिस्सों से स्वामित्व योजना के लाभार्थियों से संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल, कार्यकारी पार्षद काचो मोहम्मद फिरोज, उपायुक्त श्रीकांत बलासाहेब सुसे, और प्रशासनिक सचिव शशांका अला ने कारगिल जिले के कई लाभार्थियों को संपत्ति कार्ड वितरित किए। संपत्ति कार्ड वितरण के बाद अपने संबोधन में उपराज्यपाल ने कहा कि स्वामित्व योजना भारत में ग्रामीण सशक्तीकरण और सुशासन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें